आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया पुलिस स्टेशन का भ्रमण

admin  6 hours, 5 minutes ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL - वीरवार 19 फरवरी 2026, आर्य कॉलेज के जनसंचार विभाग व कॉलेज की कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ इकाई के विद्यार्थियों ने पानीपत शहर के सिटी थाने का भ्रमण कर वहां की गतिविधियों के विषय में जाना। कॉलेज प्राचार्य प्रो.डॉ जगदीश गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण आज के विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कॉलेज की उपाचार्या और कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ इकाई की प्रभारी डॉ. अनुराधा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसंचार विभाग व कानूनी  जागरूकता प्रकोष्ठ इकाई के विद्यार्थियों ने पानीपत शहर के सिटी पुलिस स्टेशन का भ्रमण किया। यहां पर विद्यार्थियों ने जाना की पुलिस स्टेशन में एफआईआर प्राथमीकि जांच रिर्पोट कैसे लिखवाएं, साइबर क्राइम से खुद अपने आपको और दूसरों की भी कैसे जागरूक करें, साथ ही यातायात नियमों के विषय में भी जाना। वहीं पुलिस स्टेशन के एसएचओ दीवान सिंह ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बताया कि अगर आपके साथ कोई, मोबाइल के माध्यम से साइबर क्राइम करने का प्रयास करता है तो तुरंत 1930 पर कॉल करके आप को साइबर फ्रॉड से बचा सकते हो। उन्होंने विशेष तौर पर पत्रकारिता की पढाई करने वाले विद्यार्थियों से कहा कि पुलिस की तरह ही जब भविष्य में आपको पत्रकार बनने के बाद अपने स्त्रोत बनाने होगें जो आपको समय-समय पर जरूरी सूचना और जानकारी देते रहें। अंत में उन्होंने अपने वक्तव्य में छात्राओं को विशेष तौर पर संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप किसी स्थिति में अपने को असुरक्षित पाते हैं तो केवल अपने मोबाइल के स्विच बटन को लगातार तीन बार दबाओगे तो मोबाइल से खुद इमरजेंसी कॉल पुलिस के पास लग जाएगी।

जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहल्याण ने बताया कि आज का शैक्षिक भ्रमण जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों के लिए बहुत ही लाभकारी रहा, विद्यार्थियों पुलिस स्टेशन जाकर पुलिस द्वारा किए जाने विभिन्न कार्यों बारे में बारीकि से जाना।

इस भ्रमण में जनसंचार विभाग के प्राध्यापक शिवांक रावल, प्राध्यापिका गजल पांचाल और सोनू अठावले मौजूद रहे।

img
img